Total Pageviews
Tuesday, May 3, 2011
'सृजन से' अप्रैल-जून २०११ अंक की विशेष सामग्री....
"सृजन से"...
"सृजनात्मक विधाओं की संवाहक" त्रैमासिक पत्रिका....
आलेख-
१. डा० रेखा मिश्रा का आलेख- नग्न यथार्थ का पारदर्शी कथाकार शैलेश मटियानी।
२. साहित्य में नोबल पुरूस्कार प्राप्त पर्ल एस0 बक पर श्री जय प्रकाश डंगवाल का आलेख (विश्व साहित्य)।
३. कविवर सुमित्रा नन्दन पन्त जी पर श्री प्रदीप पन्त का आलेख।
४. सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय जी पर डा० रमा नवले का आलेख।
५. दक्षिण कोरियाई लेखिका डा0 संगओंक होंग का भगवान राम पर विशेष आलेख।
६. भारतीय संगीत पर संगीत विशेषज्ञ डा० सुधीर कुमार बर्मा जी का आलेख।
चित्रकला: भारतीय शैलचित्र पर पद्मश्री डा0 यशोधर मठपाल का आलेख।
वातायन स्तम्भ- हिन्दी की प्रख्यात कवि, लेखक पद्मा भूषण गोपाल दास नीरज जी पर डा० शिव ओम अम्बर का आलेख।
साक्षात्कार- हिंदी के वरिष्ठ लेखक/कथाकार डा० देवेश ठाकुर से डा० राजेश्वर उनियाल की लम्बी बातचीत के अंश।
गज़लें - डा० शिव ओम अम्बर (फर्रूखाबाद), इब्राहीम अश्क (मुंबई), अशोक अंजुम (अलीगढ), महावीर उत्तरांचली (दिल्ली) इत्यादि की गज़लें।
कविता विशेष- श्रीमती चमेली जुगरान (दिल्ली), श्री बृजेन्द्र अग्निहोत्री (फतेहपुर- उ० प्र०), श्री गिरीश चन्द्र बिष्ट 'हंशमुख' (दिल्ली), श्री जगमोहन आजाद (दिल्ली), डा० रमेश चन्द्र मिश्र (अल्मोड़ा- उत्तराखण्ड), सुश्री सुधा शुक्ला (लखनऊ), श्री सतीश जोशी (दिल्ली), सुश्री स्नेह लता (लखनऊ), श्रीमती शैल डंगवाल (देहरादून), सुश्री रेजिना सहर (फ़र्रुखाबाद), श्री देवेन्द्र कुमार मिश्रा (छिन्दवाडा-म० प्र०), श्री मधुकर अष्ठाना (लखनऊ-उ०प्र०), श्री कुमार शर्मा ’अनिल’ (चंडीगढ़) इत्यादि की कवितायें।
दोहे: श्री कृपा शंकर ’अचूक’ के दोहे (जयपुर-राजस्थान)|
कहानियां- श्री गजेन्द्र रावत (दिल्ली), डा० पान सिंह (हिमांचल प्रदेश) व सुश्री काजल पाण्डेय (दिल्ली)।
समाज सरोकार- प्रयावरण विशेषज्ञ डा० वी० के० जोशी (लखनऊ) का हिमालय के प्रवर्तीय बनों पर आधारित आलेख।
इसके साथ ही कई नये व प्रतिष्ठित रचनाकारों की रचनायें/लेख इस अंक मे देखे जा सकते हैं।
सभी साहित्यकारों,रचनाकारों व कलाकारों से निवेदन है कि पत्रिका के अगले अंको के लिये स्तरीय, मौलिक व अप्रकाशित रचनायें/लेख/कहानियां इत्यादि उपलब्ध करायें।
महत्वपूर्ण: पत्रिका के जुड़े सहयोगियों/संरक्षक मंडल/ परामर्श मंडल व संपादक मंडल ने सुनिश्चित किया है कि पत्रिका अपने आगामी अंको में जल्दी ही 'रंगमंच' पर १ महत्वपूर्ण विशेषांक निकालने जा रही है| अतः समस्त लेखकों व पाठकों से निवेदन है कि अपने-अपने प्रदेश से जुडी महत्वपूर्ण रंगमंच सख्सियतों, संस्थाओं और क्रियाकलापों (लोक रंगमंच) पर आधारित आलेख उपलब्ध कराएँ|
Email id: srujanse.patrika@gmail.com
पता: एम-3, सी-61, वैष्णव अपार्टमेन्ट,
शालीमार गार्डन-2, साहिबाबाद,
गाज़ियाबाद (उ० प्र०)
पिन कोड -२०१००५
Tuesday, March 22, 2011
Friday, February 25, 2011
'सृजन से' पत्रिका के अप्रैल-जून २०११ अंक के सन्दर्भ में....
"सृजन से" पत्रिका के सभी सहयोगियों को हर्ष के साथ सुचित किया जाता है कि "सृजन से" पत्रिका के अप्रैल-जून २०११ अंक की गतिविधियां शुरू हो गयी हैं। इस अंक हेतु स्तरीय गज़लों व कविताओं के लिए कुछ पृष्ठ सुनिश्चित किये गये हैं| इसलिये सभी महानुभावों से अनुरोध है कि पत्रिका के अप्रैल-जून २०११ अंक के लिये अपनी मौलिक व अप्रकाशित गज़लें व कविताएँ हमें १५ मार्च २०११ तक भेजने का कष्ट करें।
सभी रचनाकारों से निवेदन है कि पत्रिका के अगले अंक के लिये मौलिक, अप्रकाशित व अप्रसारित घोषणा पत्र के साथ कम से कम ३ रचनायें भेजें जिनमें से संपादक मंडल द्वारा चयनित किन्ही १ या २ रचनाओं को प्रकाशित किया जाएगा।
धन्यवाद,
मीना पाण्डे
संपादक- 'सृजन से'
पता: एम-3, सी-61, वैष्णव अपार्टमेन्ट,
शालीमार गार्डन-2, साहिबाबाद
गाज़ियाबाद (उ० प्र०), पिन - २०१००५
ब्लॉग- www.srujunse.blogspot.com
Saturday, February 12, 2011
Feedback from Mahavir Uttaranchali ji....
’सृजन से’ का जुलाई-सितम्बर 2010 अंक देखा। साहित्यिक पत्रिका निकालने के लिए आपको तथा पूरी टीम को बधाई। कहानियाँ, कविताएँ, लेख, साक्षात्कार सभी स्तरीय हैं। कला-संस्कृति के माध्यम से आपने गढ़वाल के बाल लोक साहित्य से अवगत कराया, धन्यवाद।
महावीर उत्तरांचली
वसुन्धरा इनक्लेव (दिल्ली)
Feedback from Sriram Tiwari ji...
पत्रिका में रचनाओं की सचित्र प्रस्तुति उसे आकर्षक और पठनीय बना देती है। सामग्री का चयन सूझ-बूझ के साथ किया गया है। डा0 रमानाथ त्रिपाठी ने रवीन्द्र नाथ ठाकुर की कविता की व्याख्या की है उसमें एक छोटी बच्ची का चित्र उभर कर आता है वह मर्मस्पर्शी है। श्री भरत पटेल का लेख ज्ञानवर्धक और रोचक है।
श्रीराम तिवारी
ग्वालियर (म0प्र0)
Subscribe to:
Posts (Atom)